मानव विकास मानव विकास की प्रक्रिया जन्म से प्रारंभ होती है तथा मृत्यु तक व्यक्ति में होने वाले विभिन्न परिवर्तनों द्वारा विकास निरंतर चलता रहता है। मानव विकास का अर्थ विभिन्न मानव शास्त्रियों ने अलग–अलग रूप में बताया है। मानव विकास वह प्रक्रिया है जिसमें पर्यावरण के संपर्क में आकर व्यक्ति के व्यवहार में होने वाले परिवर्तनों का वैज्ञानिक रूप से अध्ययन किया जाता है। — वुडवर्थ मानव स्वभाव एवं व्यवहार का अध्ययन ही मानव विकास है। — क्रो एवं क्रो मानव विकास का अर्थ है परिपक्वता की ओर बढ़ने वाली व्यवस्थित एवं सतत परिवर्तनों की श्रृंखला। — हर्लॉक विकास द्वारा व्यक्ति परिपूर्णता की प्राप्ति की ओर अग्रसर होता है। — फ्रैंक एवं हग्गार्ट विकास वह प्रक्रिया है जो व्यवस्थित एवं परस्पर संबंधित परिवर्तनों की श्रृंखला को दर्शाती है। — गैरेट मानव विकास का महत्व व्यक्ति को समझने में सहायक। मानव विकास के तत्वों को जानने में सहायक। समस्याओं के समाधान में उपयोगी। भावी जीवन के लिए मार्गदर्शन प्रदान करता है। बालक के शिक्षण की योजना बनाने में सहायक। बालक की वृद्धि एवं विकास के सिद्धांतों को समझने में सहायक। बाल...
Comments
Post a Comment